Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर में भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति का 15वां वार्षिकोत्सव, 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mangi Lal , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 11:27:09 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Mangi Lal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 11:27:09 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति शास्त्री नगर जयपुर की ओर से आनंदम जन उपयोगी भवन आर.पी.ए.रोड़ शास्त्री नगर जयपुर 16 में 15 वां राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का आयोजन  उत्साह पूर्वक किया गया

विस्तार

राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति शास्त्री नगर जयपुर की ओर से आनंदम जन उपयोगी भवन आर.पी.ए.रोड़ शास्त्री नगर जयपुर 16 में 15 वां राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का आयोजन  उत्साह पूर्वक किया गया। इस समारोह में महर्षि भृगुजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस समारोह में कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने वाली 25 महिलाओं 100 से अधिक मेधावी  छात्र-छात्राओं और समाज की प्रतिभाओं, भामाशाहो, बाहर से आने वाले अतिथियों को माला ,साफा, मोमेंटो ,पदक एवं प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया।युवा समिति के अध्यक्ष अशोक जी शर्मा महलां के नेतृत्व में और सीताराम जी मलिकपुर की सभा अध्यक्षता, महामंत्री विनोद कुमार जी, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार जी ,उपाध्यक्ष बबलू जी भृगु्ंशी , मुकेश जी महलां,सीताराम जी शर्मा ,मुकेश जी शर्मा जालसु 

,मीडिया प्रभारी दिनेश जी शर्मा, विनोद जी ढसुक ,महावीर धनकोली, महेंद्र जी जोशी,  समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जी कालवाड़, विनोद जी बैराठी, रामजीलाल जी, विनोद जी झाग, गिर्राज हंस्तेड़ा ने अपने विचार प्रकट किये । जोधपुर जिले के दो छात्रों (1) भूपेंद्र जोशी पुत्र श्री टीकम जी बाला सती जी निवासी हाल जोधपुर (2)दिव्यांशु जोशी पुत्र सुनील जोशी हरियाढाणा का भी सम्मान किया गया। अच्छी बात यह देखने को मिली ₹500 और ₹500 से अधिक देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान ,सत्कार, स्वागत किया गया।   टॉपर रहे चार छात्र-छात्राओं को ₹2100 की राशि भी दी गई। इस समारोह में मधुर स्वर लहरियों के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का  आयोजन भी किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में पदाधिकारीयो, कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना तन, मन धन एवं  समय देकर सहयोग प्रदान करने वाले सभी सज्जनों का आभार और धन्यवाद ।जिन्होंने इतना सुव्यवस्थित समारोह का सफल आयोजन किया।