-
☰
No image found.
राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति का 15वां राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव संपन्न, मेधावियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति, शास्त्री नगर जयपुर की ओर से आनंदम जन उपयोगी भवन, आर.पी.ए. रोड, शास्त्री नगर में 15वें राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव, पारितोषिक वितरण, सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
विस्तार
राजस्थान: भृगुवंशीय ब्राह्मण युवा समिति, शास्त्री नगर जयपुर की ओर से आनंदम जन उपयोगी भवन, आर.पी.ए. रोड, शास्त्री नगर में 15वें राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव, पारितोषिक वितरण, सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतिभाओं, भामाशाहों और विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों का सम्मान कर समाज में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। समारोह का शुभारंभ महर्षि भृगुजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने वाली 25 महिलाओं, 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज की प्रतिभाओं, भामाशाहों तथा विभिन्न जिलों से आए अतिथियों को माला, साफा, मोमेंटो, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा महलां के नेतृत्व में किया गया, जबकि सभा की अध्यक्षता सीताराम मलिकपुर ने की। इस अवसर पर महामंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष बबलू भृगुवंशी, मुकेश महलां, सीताराम शर्मा, मुकेश शर्मा जालसू, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, विनोद ढसुक, महावीर धनकोली, महेंद्र जोशी सहित समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालवाड़, विनोद बैराठी, रामजीलाल, विनोद झाग और गिर्राज हंस्तेड़ा ने समाज के विकास, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान जोधपुर जिले के दो मेधावी छात्रों भूपेंद्र जोशी पुत्र टीकम जी बाला सती और दिव्यांशु जोशी पुत्र सुनील जोशी, हरियाढाणा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार टॉपर छात्र-छात्राओं को ₹2100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम की एक विशेष पहल यह भी रही कि ₹500 या उससे अधिक का सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान मधुर संगीत के बीच रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, समाज के गणमान्य नागरिकों, भामाशाहों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
