-
☰
राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर के माखुपुरा क्षेत्र में गुटखे के दाम बढ़ाने और एजेंटों द्वारा कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर के माखुपुरा क्षेत्र में गुटखे के दाम बढ़ाने और एजेंटों द्वारा कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। माखुपुरा स्थित भैया ट्रेवल्स के पास दीपेश पान की दुकान पर यह आरोप लगाया गया कि कुछ एजेंट गुटखे के नाम पर अतिरिक्त पैसे की वसूली कर रहे हैं। स्थानीय व्यापारी का कहना है कि शहरी क्षेत्र में गुटखे के जो निर्धारित रेट हैं, उसी के अनुसार वसूली होनी चाहिए, लेकिन माखुपुरा बायपास क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध वसूली की जा रही है। व्यापारी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि किसी को शिकायत करनी है तो वे संबंधित विभाग में शिकायत कर सकते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि अजमेर में कई जगहों पर गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का सिलसिला चल रहा है, लेकिन प्रशासन इस मामले में अभी तक अलर्ट मोड में नजर नहीं आ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए, ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके।
महाराष्ट्र: नगर परिषद में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
उत्तराखंड: टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरीनाग में शराब दुकान विरोधी को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार