-
☰
No image found.
राजस्थान: अनीता मीणा का राजस्थान पुलिस सेवा में प्रमोशन, ACB जयपुर में संभालेंगी नई जिम्मेदारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अलवर के थानागाजी उपखण्ड क्षेत्र के आगर कस्बे के समीपवर्ती ग्राम भड़ाज ( हरदेवा की ढाणी ) निवासी अनीता मीणा को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विस्तार
राजस्थान: अलवर के थानागाजी उपखण्ड क्षेत्र के आगर कस्बे के समीपवर्ती ग्राम भड़ाज ( हरदेवा की ढाणी ) निवासी अनीता मीणा को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में उप पुलिस अधीक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें अनीता मीणा का नाम शामिल है। अनीता मीणा वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर में पुलिस निरीक्षक (सीआई) के पद पर कार्यरत थीं। राज्य सरकार ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कार्यकुशलता और ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति दी है। अब वे एसीबी में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगी। अनीता मीणा भड़ाज गांव के हरदेवा की ढाणी निवासी भमला राम मीणा और हीरा देवी की पुत्री हैं। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर पुलिस सेवा में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने पर आगर, भड़ाज क्षेत्र सहित आस -पास के गाँव- ढाणीयों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ईमानदार,मिलनसार व्यक्तित्व की धनी अनीता मीणा अपनी नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
