-
☰
राजस्थान: विश्व कैंसर दिवस पर अस्पताल में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल, नागौर में कैंसर जागरूकता एवं जांच से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: नागौर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल, नागौर में कैंसर जागरूकता एवं जांच से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते जांच कराकर बीमारी की पहचान करना रहा। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विशेष कैंसर स्क्रीनिंग शिविर भी लगाया गया, जिसमें मरीजों ने अपनी जांच करवाई। शिविर में डॉक्टर दिनेश मिश्र ने अपनी सेवाएं देते हुए लोगों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया। डॉक्टर मिश्र अस्पताल के कैंसर केयर वार्ड के नोडल अधिकारी हैं और उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉक्टर मिश्र ने बताया कि कैंसर कई प्रकार का होता है और इसके लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक खांसी रहना, शरीर में गांठ, अचानक वजन कम होना, लगातार थकान, खून आना या असामान्य दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने लोगों को तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान और शराब से दूर रहने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ एवं मरीजों ने भाग लेकर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा भी सराहनीय प्रयास किए।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार