Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बालोतरा पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी, थानों में सामुदायिक पुलिसिंग बैठक आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 10:33:19 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 10:33:19 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन -2024 की अनुशंसा संख्या-12 के क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप गृह मंत्रालय से लेकर पुलिस स्टेशन स्तर तक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विस्तार

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवट आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन -2024 की अनुशंसा संख्या-12 के क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप गृह मंत्रालय से लेकर पुलिस स्टेशन स्तर तक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना, जनजागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को और मजबूत करना है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित जनजागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 06.08.2026 को जिला बालोतरा के समस्त पुलिस थानों में एनजीओ प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सामुदायिक पुलिसिंग बैठक आयोजित की गई।


बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा सामाजिक समरसता सहित विभिन्न जनहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों से स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्रत्येक नागरिक को पुलिस का सहभागी बनाने तथा अपराधों की रोकथाम में जनसहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना, नशे के विरुद्ध जनजागरूकता तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन को जागरूक करने का आग्रह किया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक पुलिसिंग की अवधारणा का उद्देश्य पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि आमजन की सहभागिता से अपराधों की प्रभावी रोकथाम हो सके तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण किया जा सके। बालोतरा पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनसहभागिता आधारित ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास, सहयोग एवं समन्वय और अधिक सुदृढ़ हो सके। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, नशे से संबंधित सूचना अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल-112 अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। पुलिस और जनता के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।