Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बानसूर में सहकारिता कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान:  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 17/03/2026 12:13:40 pm Share:
  • राजस्थान:
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 17/03/2026 12:13:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर बानसूर ब्लॉक सहकारी समिति के व्यवस्थापकों व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर बानसूर ब्लॉक सहकारी समिति के व्यवस्थापकों व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कैडर अथॉरिटी व नियोजक का स्पष्ट निर्धारण करने, शाखा पर्यवेक्षक के पदों पर व्यवस्थापकों की नियुक्ति करने, बैंकिंग सहायक पदों पर 20 प्रतिशत भर्ती का कोटा निर्धारित करने तथा सहकारिता समिति के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई।

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से इन मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, रामसिंह गुर्जर, गोपाल गुर्जर, लक्ष्मण सैनी, बिल्लू राम गुर्जर, किशन सिंह, राजेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।