Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: संभागीय आयुक्त व प्रभारी सचिव श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने ग्राम उत्थान शिविरों का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 07/02/2026 11:48:10 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 07/02/2026 11:48:10 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: डेगाना के हरसौर व रियां बड़ी उपखण्ड के भैंरुदा में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम उत्थान शिविर-2026 का आयोजन किया गया, जिसका संभागीय आयुक्त व जिला प्रभारी सचिव श्री शक्ति सिंह

विस्तार

राजस्थान: डेगाना के हरसौर व रियां बड़ी उपखण्ड के भैंरुदा में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम उत्थान शिविर-2026 का आयोजन किया गया, जिसका संभागीय आयुक्त व जिला प्रभारी सचिव श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव श्री राठौड़ ने शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा जनसेवाओं के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त श्री राठौड़ ने शिविर में लगे विभिन्न काउंटरों का जायजा लिया और अधिकारियों को पाबंद किया कि लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की अधिकाधिक जानकारी आमजन तक पहुंचाएं के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाए । 
ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को मिल रही है योजनाओं की सौगातें प्रभारी सचिव श्री राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से जिले में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों से ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। 

इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर हरसौर में उपखंड अधिकारी डेगाना मोहन चौधरी एवं तहसीलदार सतीश कुमार राव तथा भैंरुदा में रिया बड़ी उपखण्ड अधिकारी सुर्यकांत शर्मा ने राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करते हुए ग्रामीणों को राहत प्रदान की, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) हरीश मेहरा व सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए।
वीबी-जीराम-जी योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
शिविर में ग्रामीणों को वीबी-जीराम-जी योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा एक फार्म पॉण्ड, एक पाइपलाइन एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की स्वीकृति जारी कर पात्र लाभार्थियों को हाथों-हाथ लाभान्वित किया गया।
शिविर में पंचायतीराज, राजस्व, कृषि सहित कुल 15 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। शुक्रवार को आयोजित दोनों शिविरों में पांच हजार से अधिक किसानों ने शिविर में भाग लिया।