Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर में अतिक्रमण का आरोप रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं, आंदोलन की चेतावनी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 04/02/2026 10:10:34 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 04/02/2026 10:10:34 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर शहर में आये दिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब एक स्थानीय पुलिस वाला अपना पुलिसिया रौब दिखाते हुए खसरा नम्बर 652 के फर्जी पट्टे से खसरा नंबर 651 पर जबरन कब्जा कर रहा है

विस्तार

राजस्थान: नागौर शहर में आये दिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब एक स्थानीय पुलिस वाला अपना पुलिसिया रौब दिखाते हुए खसरा नम्बर 652 के फर्जी पट्टे से खसरा नंबर 651 पर जबरन कब्जा कर रहा है और वो भी राजकीय अवकाश रविवार के दिन, क्योंकि उस सभी कर्मचारी अवकाश पर होते हैं। इतना ही नहीं पहले उसी स्थान के पास पक्का मकान तक बना लिया गया और अब पास में स्थित खसरा नंबर 651 के सुविधा अर्थात पार्क की जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। 

जिला प्रशासन एक तरफ गरीबों के आशियाने उजाड़ रहा है और दूसरी तरफ अतिक्रमणकारियों को शह दी जा रही है। उच्च स्तरीय जांच कर खसरा नंबर 651 व 653  की पैमाइश आदेश करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जावें, साथ ही तुरंत अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणकारियों एवं इसमें लिप्त सभी अपराधियों पर कानून कार्यवाही की जावें। अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।