Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अजमेर में ईद-उल-फितर पर उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे और अमन का संदेश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) , Date: 24/03/2026 04:53:15 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) ,
  • Date:
  • 24/03/2026 04:53:15 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: ईद-उल-फितर का पर्व बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के  में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज़ अदा करने के लिए पहुंचे। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व खुशहा

विस्तार

राजस्थान: ईद-उल-फितर का पर्व बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के  में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज़ अदा करने के लिए पहुंचे। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की। ईद की नमाज़ शहर काज़ी  ने अदा करवाई। उन्होंने अपने ख़ुत्बे में आपसी भाईचारे, शांति और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज़ के बाद बच्चों और युवाओं में ईद का खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के कई स्थानों पर लगे मेलों और झूलों में छोटे-बड़े सभी ने झूला झूलकर और विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लिया। परिवारों के साथ लोग मेले में घूमते नजर आए और बच्चों ने ईद के इस मौके पर खूब मस्ती की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  और स्थानीय प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहे ताकि ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। शहर में पूरे दिन ईद की खुशियां और रौनक देखने को मिली, जहां लोगों ने मिल-जुलकर इस त्योहार को मनाया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
 


Featured News