-
☰
उत्तर प्रदेश: गोंडा में सपा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी, प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गोंडा विधानसभा के ग्राम धनौली पोस्ट बभनी कानूनगो पहुंचा जहां पर विगत दि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गोंडा विधानसभा के ग्राम धनौली पोस्ट बभनी कानूनगो पहुंचा जहां पर विगत दिनों समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय साहू के समाज का मार्ग दुर्घटना में आकाश साहू पुत्र श्री राम साहू व दिव्यांश साहू की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिस पर पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष संजय साहू ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर मदद करने का अनुरोध किया जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने तत्काल मदद किया और प्रतिनिधि मंडल भेजने का भी कार्य किया जिस पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रेषितआर्थिक सहायता का चेक सौपते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबके दुख एवं सुख में साथ खड़ी है एवं जब-जब जनपद गोंडा में किसी भी वर्ग का हो समाजवादी पार्टी ने मदद करने का कार्य किया है ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनपद गोंडा जब जब किसी के साथ कोई भी अन्याय उपेक्षा अत्याचार घटना या दुर्घटना हुई है तो पार्टी ने उसकी मदद करने का कार्य किया है विगत तीन से चार वर्षो में जनपद गोंडा में ही पचास से साठ लाख की मदद पार्टी से करने का कार्य किया है उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी पार्टी नहीं लोगों की भावनाओं से जुड़ी है आज महंगाई बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से आम जनमानस बेहाल है और उम्मीद से अखिलेश यादव की तरफ देख रही है
चेक सौंपते हुए साहू समाज द्वारा 25-25 हजार रूपए का भी आर्थिक सहायता दिलवाए गया गोंडा सदर से पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह
प्रतिनिध मंडल में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन व गोंडा सदर से प्रत्याशी रहे सूरज सिंह, गौरा से प्रत्याशी रहे संजय विद्यार्थी ,विजय कुमार सिंह उर्फ टिन्टू सिंह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय साहू , बी आर साहू लालचंद गौतम,शिव अखिलेश विश्वकर्मा,मतीन सिद्दीकी,जेपी श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव ,देवेंद्र सिंह,शाहिद खान,अरविंद गुप्ता,अंजनी कुमार साहू ,सियाराम साहू, मंगल साहू अरविंद साहू, ओम साहू साहिल खान,ओम प्रकाश गुप्ता ,सुशील गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अतिक्रमण पर सख्ती, 380 से ज्यादा निर्माण पर बुलडोजर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य व हाइजीन पर जागरूकता, अभिभावकों का सम्मान
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि मेले से पहले हमीरपुर में प्रशासन अलर्ट, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण