-
☰
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में मनरेगा घोटाला उजागर, प्रधान समेत 4 पर मुकदमा दर्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पं0 देईपार में 7.91 लाख के फर्जी भुगतान व किए गए घोटाले के जांच में दोषी प्रधान व सचिव /रोजगार सेवक तकनीकी सहायक को दोषी पाए जाने पर विरुद्ध लोकपाल सुधीर कुमार ने गांव के जिम्मेदारो के विरुद्ध कार्यवाही किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पं0 देईपार में 7.91 लाख के फर्जी भुगतान व किए गए घोटाले के जांच में दोषी प्रधान व सचिव /रोजगार सेवक तकनीकी सहायक को दोषी पाए जाने पर विरुद्ध लोकपाल सुधीर कुमार ने गांव के जिम्मेदारो के विरुद्ध कार्यवाही किया। शिकायत कर्ता जंगल प्रसाद उर्फ जगराम की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल सुधीर कुमार ने जांच के क्रम में ग्राम प्रधान ग्राम पं0सचिव व रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर रिकवरी के साथ विधिक कार्यवाही की गई, मनरेगा लोकपाल सुधीर कुमार ने डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के देईपार गांव में मनरेगा में 7.91 लाख रुपये के फर्जी भुगतान घोटाले में दोषी पाए गए प्रधान रावती देवी,सचिव हरिशंकर सिंह,तकनीकी सहायक ओमप्रकाश,रोजगार सेवक राजकुमार समेत 4 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया गया। प्राप्त खबर के अनुसार शिकायतकर्ता जंगल प्रशाद उर्फ जगराम को जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायत कर्ता ने भवानीगंज थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश: गोंडा में सपा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी, प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद
उत्तर प्रदेश: बरेली में अतिक्रमण पर सख्ती, 380 से ज्यादा निर्माण पर बुलडोजर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य व हाइजीन पर जागरूकता, अभिभावकों का सम्मान
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि मेले से पहले हमीरपुर में प्रशासन अलर्ट, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण