Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: खींवसर में 1.35 करोड़ की एमडीएमए जब्त, मुख्य आरोपी फरार, ₹25 हजार इनाम घोषित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 04/02/2026 10:08:48 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 04/02/2026 10:08:48 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस थाना खींवसर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रूपये कीमतन 670 ग्राम एमडीएमए सहित अवैध मादक पदार्थ ब्रिक के 11,23,400 /- रूपये नकद एवं लाखों रूपये के खरीद / फरोख्त के हिसाब की दो डायरियां आरोपी के पांचलासिद्धा स्थित रहवासी मकान से बरामद की गई।

विस्तार

राजस्थान: पुलिस थाना खींवसर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रूपये कीमतन 670 ग्राम एमडीएमए सहित अवैध मादक पदार्थ ब्रिक के 11,23,400 /- रूपये नकद एवं लाखों रूपये के खरीद / फरोख्त के हिसाब की दो डायरियां आरोपी के पांचलासिद्धा स्थित रहवासी मकान से बरामद की गई। श्री मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक, नागौर के निर्देशानुसार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 1 करोड़ 35 लाख रूपये कीमतन 670 ग्राम एमडीएमए सहित अवैध मादक पदार्थ ब्रिकी के 11,23,400 /- रूपये नकद एवं लाखों रूपये के खरीद / फरोख्त के हिसाब की दो डायरियां आरोपी के पांचलासिद्धा स्थित रहवासी मकान से बरामद की गई, जिस पर प्रकरण संख्या 28 / 2026 धारा 08 / 21, 8 / 22 एनडीपीएस एक्ट में थाना खींवसर पर पंजिबद्ध किया गया । 

उक्त प्रकरण में श्रवणराम पुत्र झूमर राम जाति विश्नोई निवासी विश्नोइयों की ढाणी पांचलासिद्धा में मुख्य आरोपी है, जो प्रकरण में फरार चल रहा है। आरोपी श्रवणराम की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने हेतु हिस्ट्रीशीट पत्रावली खोली जावेगी । आरोपी श्रवणराम की गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 03.02.2026 को इस कार्यालय द्वारा 25000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। साथ ही आमजन से अपील की जाती है कि उक्त आरोपी श्रवणराम की अवैध, बेनामी चल / अचल सम्पत्ति की जानकारी मोबाईल नं. 8764521201 पर सूचना देवें तथा सूचना देने वाले का नाम एवं पहचान गुप्त रखी जाएगी।