-
☰
राजस्थान: ऑपरेशन नीलकंठ के तह नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम एमडीएमए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: श्री मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री
विस्तार
राजस्थान: श्री मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं श्री जयप्रकाश बेनिवाल वृत्ताधिकारी, वृत्त डेगाना के निकटतम सुपरविजन में श्री हरीश कुमार सांखला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना डेगाना मय टीम एवं डीएसटी टीम मेड़ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र माली निवासी सांजु के कब्जा से कुल अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 4 ग्राम को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। हरीश कुमार सांखला पु. नि. थानाधिकारी डेगाना मय टीम द्वारा दिनांक 03.02.2026 को दौराने गश्त डीएसटी टीम मेडता शहर इन्चार्ज विजय सिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी टीम की इत्तला प्राप्त हुई कि राजेन्द्र पुत्र मुलाराम जाति माली निवासी सांजु स्वयं की बस स्टैण्ड स्थित दुकान पर अवैध एमडीएमए बेच रहा है। अगर तलाशी ली जावे तो अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए मिल सकता है। वगैरा इतला पर रवाना होकर राजेन्द्र पुत्र मुलाराम जाति माली निवासी सांजु की दुकान पर पहुंच दुकान की तलाश ली गई तो आरोपी राजेन्द्र पुत्र मुलाराम जाति माली निवासी सांजु पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर के कब्जा से कुल एमडीएमए 04 ग्राम को जब्त कर, अभियुक्त राजेन्द्र माली को गिरफ्तार किया जाकर, पुलिस थाना डेगाना पर प्रकरण संख्या 30/2026 दिनांक 03.02.2026 जुर्म धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार