-
☰
राजस्थान: राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर और उद्यमिता जागरुकता कार्यशाला आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर राजकीय कन्या महाविद्यालय, नागौर में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ एवं एम.एस.एम.ई. एक्सटेंशन सेंटर नागौर के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय एनएसएस शिविर तथा उद्यमिता जागरुकता पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया, जिसका आयोजन कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में किया गया।
विस्तार
राजस्थान: नागौर राजकीय कन्या महाविद्यालय, नागौर में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ एवं एम.एस.एम.ई. एक्सटेंशन सेंटर नागौर के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय एनएसएस शिविर तथा उद्यमिता जागरुकता पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया, जिसका आयोजन कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में किया गया। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा “स्वच्छ परिसर स्वस्थ परिसर” एवं “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश देते हुए श्रमदान किया गया। छात्राओं ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। उद्यमिता जागरुकता से संबंधित विशेष व्याख्यान सत्र में वक्ताओं द्वारा उद्यमिता के महत्व, इसके विभिन्न प्रकारों, सफल उद्यमी बनने के गुण, उद्यम पंजीकरण एवं कानूनी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि उद्यमिता केवल व्यवसाय से जुड़ी जानकारी नहीं है, बल्कि यह सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की सतत प्रक्रिया है, जो परिश्रम के माध्यम से सपनों को सफलता की ओर ले जाती है। साथ ही महिला उद्यमिता के लिए आत्मविश्वास, जुनून और कठिन परिश्रम को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम मे प्रो. माया जाखड़, मो. शरीफ छिपा, अनुप्रिया सोनी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार