-
☰
No image found.
राजस्थान: ढावा में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण, किसानों को जैविक तकनीकों और पशुपालन की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, अठियासन के तत्वावधान में ढावा ग्राम में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती विषय पर ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, इसके
विस्तार
राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, अठियासन के तत्वावधान में ढावा ग्राम में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती विषय पर ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, इसके लाभों तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. गोपीचंद सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए इसे अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उत्पादन लागत में कमी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने किसानों को स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने तथा जीवामृत एवं बीजामृत जैसे जैविक इनपुट के उपयोग की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पशु वैज्ञानिक बुधाराम चौधरी ने वर्षा ऋतु में पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम परिवर्तन के दौरान पशुओं को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर किसानों को जीवामृत एवं बीजामृत तैयार करने तथा उनके उपयोग की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों से चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
