Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ग्राम उत्थान शिविरों का हुआ आयोजन, किसानों को विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी 

- Photo by : social media

राजस्था  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 06/02/2026 11:26:20 am Share:
  • राजस्था
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 06/02/2026 11:26:20 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार अधिकारियों ने आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक खेमराज मीणा ने बताया कि गुरूवार को जिले के सवाई माधोपुर गिरदारवर सर्किल की श्यामपुरा, चौथ का बरवाड़ा की पांवडेरा, खण्डार की पाली, बौंली की मामडोली, मलारना डूंगर की बिच्छीदौना, बामनवास की बरनाला एवं खेडली, गंगापुर सिटी की कुनकटा कलां, वजीरपुर की वजीरपुर में शिविरों का आयोजन किया गया।* इन शिविरों में कृषि उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबन्धन एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए इच्छुक आवेदकों के आवेदन तैयार करवाए गए।

 

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया गया। जिले में आज आयोजित शिविरों में  1409 किसानों को कृषि विभाग की तारबंदी के आवेदनों के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इसी तरह 528 किसानों को पाईप लाईन, 9683 को फसल बीमा योजना, 6 को बैलों से खेती योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी, 9913 को समर्थन मूल्य की जानकारी, 10053को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 9986किसानों में मिनी किट वितरण का सत्यापन और 4176 में बीज वितरण का सत्यापन किया गया। शिविर में अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ 2470 सॉयल हैल्थ कार्ड का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विपणन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना की जानकारी दी गई।

 

सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि, गैर कृषि 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना, नए कस्टम हायरिंग सैटर के आवेदन तैयार करवाने की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 7903 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा करते हुए कृमिनाशक औषधि पिलाई। उन्होंने बताया कि फीवर रोग टीकाकरण, 10 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान व 260 फर्टीलिटी किट का भी वितरण किया गया। 8851किसानों को गौशाला विकास योजना की जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत पंजीकरण व इसके साथ-साथ राजस्व विभाग ने 64 फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किया गया।

 

ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत 825 पंजीकरण, 7572 किसानों को वीबी-जीरामजी की जानकारी, 97में स्वामित्व कार्ड वितरण, नहरों व खालों की मरम्मत की आवश्यकताओं के 1 प्रकरणों का चिन्हिकरण, युवा स्वरोजगार योजना हेतु 136 आवेदन तैयार करवाये गये।*शुक्रवार को यहां आयोजित होंगे ग्राम उत्थान शिविर  उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को सवाई माधोपुर की कुण्डेरा एवं खिलचीपुर, चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, खण्डार की बालेर, बौंली की कोलाड़ा, मलारना डूंगर की चक बिलोली, बामनवास की बाटोदा एवं शफीपुरा में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।