Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: UIDAI के नियमों का उल्लंघन, आधार केंद्र पर कार्रवाई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 19/03/2026 10:17:21 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 19/03/2026 10:17:21 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावत ने बताया कि जिला कलक्टर, नागौर के निर्देशों की अनुपालना में मंगलवार को ब्लॉक प्रोग्रामर डेगाना घनश्याम स्वामी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा डेगाना शहर में आधार एवं ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया,

विस्तार

राजस्थान: सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावत ने बताया कि जिला कलक्टर, नागौर के निर्देशों की अनुपालना में मंगलवार को ब्लॉक प्रोग्रामर डेगाना घनश्याम स्वामी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा डेगाना शहर में आधार एवं ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें डेगाना शहर के एक ई-मित्र केन्द्र पर तहसील कार्यालय सांजू में आवंटित्त आधार केन्द्र संचालक हरेन्द्र छरंग अवैध रूप से आधार केन्द्र संचालित करते हुए पाया गया। यह निर्देशो का उल्लंघन करने पर उक्त आधार ऑपरेटर हरेन्द्र छरंग स्टेशन आईडी 17686 (DOW_RJ_NA_NS882144) को ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंषा राज्य मुख्यालय को भिजवा दी गई है।

 रेलावत ने बताया कि जिला कलक्टर, नागौर के निर्देशों की अनुपालना में जिले में संचालित आधार केन्द्रों को नियमित मासिक निरीक्षण किया जा रहा है। आमजन से भी अपील की जाती है कि यदि कोई आधार केन्द्र सरकारी कार्यालयों के अलावा निजी स्थानों पर संचालित पाया जाता है अथवा आधार ऑपरेटर द्वारा ओवरचार्जिंग की जाती है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 181 अथवा अपनी पंचायत समिति कार्यालय में ब्लॉक प्रोग्रामर को करें। किसी भी आधार ऑपरेटर द्वारा UIDAI के निर्देशों का उल्लंघन यथा ओवरचार्जिंग करना, प्राइवेट लोकेशन पर कार्य करना इत्यादि किये जाने पर कठोरतमे कार्यवाही की जाएगी।