Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र बानसूर में 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण का हुआ समापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 06/02/2026 10:32:49 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 06/02/2026 10:32:49 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, बानसूर में आयोजित 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, बानसूर में आयोजित 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 38 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की जानकारी, उनके सही उपयोग की विधि, खाद पदार्थों एवं उर्वरकों में मिलावट की पहचान तथा जैविक फर्टिलाइजर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही फसल संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत फसल उत्पादन बढ़ाने और पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जल, पोषक तत्व एवं बीजों के रणनीतिक एवं टिकाऊ उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मृदा प्रबंधन, जल प्रबंधन एवं पोषक तत्व प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई, जिससे विक्रेताओं को किसानों को सही मार्गदर्शन देने में सहायता मिलेगी। समापन अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।