-
☰
राजस्थान: बेगूं में जोगणियां माता मंदिर पहुंचीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, दर्शन कर मां को चुनरी अर्पित की
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: 28/12/2025 रविवार को संध्या पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ जोगणियां माताजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माताजी को चुनरी भेंट की।
विस्तार
राजस्थान: 28/12/2025 रविवार को संध्या पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ जोगणियां माताजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माताजी को चुनरी भेंट की। अचानक मंदिर पहुंची पूर्व सीएम यह यात्रा बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक हुई, जिससे सभी अचंभित रह गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने निज मंदिर में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की श्रृंगारित प्रतिमाओं के दर्शन किए।
जोगणियां माता शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया। जोशी ने उन्हें मंदिर परिक्रमा में स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर और इसके इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वेद विद्यालय के वेद पाठियों ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान मंदिर कमेटी व ग्रामवासी रमेश गुर्जर,दलपत सिंह सांखला, सीताराम धाकड़, सूरजमल गुर्जर ,प्रेमचंद धाकड़, दुर्गालाल सेन,मधुसूदन शर्मा, पुजारी योगेश सुथार व्यवस्थापक शंकर लाल।
बिहार: BTRL Exchange के माध्यम से युवाओं को बेरोजगारी से बाहर निकालने की पहल
महाराष्ट्र: कोल्हापुर में एंबरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़, 5.28 करोड़ का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: माघ मेला 2026 संगम पर पांटून पुल होंगे भगवा रंग में तैयार
हरियाणा: नारनौल में अरावली बचाओ आंदोलन: युवा कांग्रेस ने किया विरोध मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा