-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप में 3558 लाभार्थियों को मिला 88.30 करोड़ रुपये का ऋण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप एवं ऋण मेले का आयोजन किया गया। इसमें बस्ती मंडल के तीनों जिलों के 3558 लाभार्थियों को कुल 88.30 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मंडलीय मेगा क्रेडिट कैंप एवं ऋण मेले का आयोजन किया गया। इसमें बस्ती मंडल के तीनों जिलों के 3558 लाभार्थियों को कुल 88.30 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं और अन्य पात्र लोगों को स्वरोजगार तथा छोटे कारोबार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना रहा। मेले में बस्ती के 1991 लाभार्थियों को 56.83 करोड़ रुपये, सिद्धार्थनगर के 1188 लाभार्थियों को 27.44 करोड़ रुपये और संतकबीरनगर के 379 लाभार्थियों को 4.01 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इस प्रकार कुल 8829.84 लाख रुपये की ऋण राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, स्वरोजगार, लघु उद्यम और सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं से युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के साथ ही छोटे कारोबार को विस्तार देने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, बस्ती सदर प्रतिनिधि मो. सलीम और एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने लाभार्थियों को ऋण से संबंधित दस्तावेज वितरित किए। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक सिद्धार्थनगर आरके सिन्हा, संतकबीरनगर के पवन कुमार सिन्हा समेत मंडल के विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक आरएन मौर्य ने किया।
उत्तर प्रदेश: आधी रात जन्मे कान्हा, सोनांचल में गूंजे जयकारे
मध्य प्रदेश: पैतृक भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर विक्रय पत्र कराने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत
उत्तर प्रदेश: करमा खान पंचायत के अभिलेखों पर सवाल, जांच टीम को रिकॉर्ड न मिलने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर डायट को मिला नया प्रभारी प्राचार्य, नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी
