Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: घर से नाराज होकर दिल्ली जा रही नाबालिग को महिला पुलिस ने स्टेशन के पास रोका, परिजनों से मिलाया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/09/2026 05:00:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/09/2026 05:00:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती में घर में मां और भाई से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए निकली नाबालिग को महिला थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती में घर में मां और भाई से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए निकली नाबालिग को महिला थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह की सतर्कता से नाबालिग समय रहते पुलिस के संरक्षण में पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी और क्षेत्र भ्रमण पर थीं। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में घूमती दिखाई दी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया और महिला थाने ले आई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसका अपनी मां और भाई से विवाद हो गया था। नाराज होकर वह घर से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। महिला थाना प्रभारी ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया और परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया।

समय रहते पुलिस की नजर पड़ी

घर से नाराज होकर अकेले दिल्ली जा रही नाबालिग के साथ रास्ते में किसी तरह की अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। रेलवे स्टेशन पर समय रहते पुलिस की नजर पड़ने से उसे सुरक्षित संरक्षण मिल गया। पुलिस ने आवश्यक समझाइश के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने बस्ती पुलिस और महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए की जा रही पहल से जोड़कर देखा जा रहा है।