-
☰
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में तीन चरणों में होंगे 568 जोड़ों के विवाह, 14, 22 और 27 फरवरी को कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में पात्र जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग ने इन आयोजनों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में पात्र जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग ने इन आयोजनों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद पात्र पाए गए जोड़ों के विवाह के लिए विभिन्न तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार, जनपद में कुल 568 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 31 जनवरी 2026 तक लगभग 1200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र पाए गए जोड़ों को चरणबद्ध तरीके से इन सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जाएगा। प्रथम चरण का आयोजन 14 फरवरी 2026 को नौगढ़ स्थित बीएसए ग्राउंड, जिला जेल के सामने किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विकास खंड नौगढ़, बर्डपुर, लोटन बाजार, उसका बाजार, जोगिया, शोहरतगढ़ और बढ़नी के जोड़े शामिल होंगे। साथ ही, नगर क्षेत्र नौगढ़, उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और बढ़नी के पात्र जोड़े भी सम्मिलित होंगे। द्वितीय चरण का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 को राजा रतन सिंह डिग्री कॉलेज, बांसी के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें विकास खंड बांसी, मिठवल और खेसरहा के साथ-साथ नगर क्षेत्र बांसी के पात्र जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। तृतीय चरण का आयोजन 27 फरवरी 2026 को नगर पंचायत डुमरियागंज के सामुदायिक केंद्र मंगल भवन में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विकास खंड डुमरियागंज, मनवापुर, इटवा और खुनियांव के जोड़े शामिल होंगे। नगर क्षेत्र इटवा, डुमरियागंज, बढ़नी चाफा, मातामारी और बिस्कोहर के पात्र जोड़े भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि सभी पात्र जोड़ों को उनके संबंधित विकास खंड अथवा नगर निकाय के माध्यम से सूचना दी जा रही है। उन्होंने पात्र जोड़ों से निर्धारित तिथि और स्थल पर समय से उपस्थित होकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार