-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: CDO के औचक निरीक्षण में 6 कर्मचारी गैरहाजिर, डूडा कार्यालय मिला खाली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में विकास भवन में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में विकास भवन में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कुल 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि परियोजना अधिकारी डूडा कार्यालय में सभी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए CDO ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। CDO ने विकास भवन स्थित मत्स्य, पशुपालन, ग्रामीण अभियंत्रण, पंचायती राज, पंचायत स्थानीय, जल जीवन मिशन, भूमि संरक्षण, समाज कल्याण, कार्यक्रम, अल्पसंख्यक विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालयों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। परियोजना अधिकारी डूडा कार्यालय के सभी कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर CDO ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने तथा सरकारी कार्यों में अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विकास भवन की साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। कार्यालयों और शौचालयों में गंदगी पाए जाने के साथ ही गैलरी में प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के पास बरामदे में पुरानी और जर्जर अलमारियां रखी मिलीं। इस पर CDO ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पूरे विकास भवन परिसर और सभी शौचालयों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही बरामदे में रखी पुरानी जर्जर अलमारियों को हटाकर व्यवस्था बेहतर करने को कहा। CDO ने स्पष्ट किया कि विकास भवन में आने वाले आम लोगों और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छ एवं बेहतर कार्य वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समयबद्धता और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम-रोजगार, समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, आज झूले में विराजेंगे बाल गोपाल
उत्तर प्रदेश: महाड़ सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ पर संदेश यात्रा का औरैया में भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश: उसैद घाट स्टीमर सेवा फिर शुरू कराने कलेक्टर से मिले नेता
उत्तर प्रदेश: वीपीवी स्कूल गुरुकुल में भव्यता से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
छत्तीसगढ़: CSC में जिला समन्वयक के 11 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक आवेदन का मौका
