Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, आज झूले में विराजेंगे बाल गोपाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/09/2026 10:05:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/09/2026 10:05:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भाद्रपद के कृष्ण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी 4 सितंबर यानी आज शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दौरान मंदिरों और घरों में रंग बिरंगी झाकियों, झूले में विराजमान बाल गोपाल और आधी रात को

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भाद्रपद के कृष्ण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी 4 सितंबर यानी आज शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दौरान मंदिरों और घरों में रंग बिरंगी झाकियों, झूले में विराजमान बाल गोपाल और आधी रात को शंख और घंटों की गूंज से  पूरा सोनभद्र जिले के शहर से लेकर गांव तक भक्ति भाव में डूबा नजर आएगा. इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा. मंदिरों के साथ घरों में भी बाल गोपाल की विशेष पूजा- अर्चना और जन्मोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 

सोनभद्र जिले के दुद्धी में स्थित संकट मोचन मंदिर के पुजारी पं.कल्याण मिश्र तथा धनौरा गांव के पुरोहित पं.त्रिभुवन तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक बाल-गोपाल के जन्म की पूजा का विशेष समय रहेगा. इसी दौरान श्रद्धालु विधि- विधान से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे. जन्मोत्सव के बाद बाल- गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया जाएगा. नए वस्त्र पहनाकर माखन-म मखाने की खीर का भोग लगाया जायगा. इसके बाद आरती होगी. दिनभर श्रद्धालु व्रत रखकर पूजा-अर्चना के बाद रात में जन्मोत्सव के बाद घर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना करेंगे।