Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में सीएम योगी के बड़े ऐलान, लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जिला; किसानों और छात्राओं को मिलेगी सौगात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/09/2026 10:03:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/09/2026 10:03:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, राहत सामग्री वितरित की और जनसभा को संबोधित करते हुए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, राहत सामग्री वितरित की और जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखे राजनीतिक हमले किए। 'सैफई सिंडिकेट' पर साधा निशाना, मंत्री सुरेश खन्ना की ली चुटकी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का जिक्र कर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले जितनी आउटसोर्स कंपनियां थीं, उनमें अधिकतर 'सैफई सिंडिकेट' की थीं, जिनके पास सिर्फ लूट-खसोट और डकैती का पुराना अनुभव था। सरकार ने आउटसोर्स सर्विस कॉरपोरेशन का शुभारंभ कर इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है, जिससे 3.52 लाख कर्मचारियों का शोषण रुकेगा।

जिले में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए सीएम ने मजाकिया अंदाज में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि अब जिले को गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे मिल रहा है, जिससे फर्रुखाबाद एक बड़ा जंक्शन बनेगा। इस दौरान सीएम ने कहा, "अब आपको यह नारा नहीं लगाना पड़ेगा कि फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, एक्सप्रेसवे ले गए...", जिस पर पंडाल में मौजूद भीड़ ने एक सुर में कहा— "खन्ना!"। बाढ़ पीड़ितों को राहत किट और पट्टा वितरण सदर, कायमगंज और अमृतपुर का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने 1,000 बाढ़ पीड़ितों को 26 आवश्यक वस्तुओं वाली राहत किट सौंपी। बाढ़ में आशियाना गंवा चुके प्रभावितों को आवासीय भूमि के पट्टे और मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी उतरते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत PWD द्वारा तत्काल कराई जाए।

भाषण के प्रमुख बिंदु और बड़ी घोषणाएं आलू व गन्ना किसानों को संबल: फर्रुखाबाद के आलू किसानों के लिए लखनऊ बैठक के निर्णय अनुसार कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू का प्रति बोरी भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पेरू के सहयोग से आगरा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय केंद्र से स्थानीय किसानों को उन्नत मांग आधारित बीज व तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। गन्ने का मूल्य ₹350 से बढ़ाकर ₹400 प्रति क्विंटल करने का भी उल्लेख किया। छात्राओं को मिलेगी स्कूटी: 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' के तहत प्रदेश की स्नातक अंतिम वर्ष (फाइनल ईयर) की 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। बाढ़ शिविरों में शिक्षा: प्रदेश के इतिहास में पहली बार बाढ़ राहत शिविरों में शिक्षकों को भेजकर प्रभावित बच्चों की पढ़ाई निरंतर कराई जा रही है। हर ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी विद्यालय और कक्षा 1 से 12 तक के सीएम कंपोजिट स्कूल तैयार किए जा रहे हैं। पारदर्शी रोजगार: 2017 से पूर्व भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर प्रदेश में बिना भेदभाव युवाओं को रोजगार मिल रहा है। यूपी में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से रोजगार के व्यापक अवसर सृजित हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ित हाईस्कूल के छात्र करण कश्यप के साथ मंच पर सेल्फी भी ली।