-
☰
उत्तर प्रदेश: शिवसेना जिला प्रमुख की जमानत के समर्थन में उमड़ा शिव सैनिकों का सैलाब, कचहरी परिसर गूंजा नारों से
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमल सिंह राव, पूर्व विद्यार्थी सेना प्रमुख बंटी मलिक के नेतृत्व में वर्ष 2006 में नगर निगम मुरादाबाद में समाजवादी के मेयर एस•टी•हसन की नगर निगम सरकार द्वारा बढ़ते भ्रष्टाचार व आम जनमानस के उत्पीड़न के विरोध में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमल सिंह राव, पूर्व विद्यार्थी सेना प्रमुख बंटी मलिक के नेतृत्व में वर्ष 2006 में नगर निगम मुरादाबाद में समाजवादी के मेयर एस•टी•हसन की नगर निगम सरकार द्वारा बढ़ते भ्रष्टाचार व आम जनमानस के उत्पीड़न के विरोध में शिवसेना द्वारा आंदोलन चलाया गया था। जिसमें शिवसेना के तीनों नेताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने की बात बताते हुए धारा 147,332 353 में झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए, जिसका शिव सैनिकों ने लगातार विरोध करा। शिवसेना के तीनों नेताओं की दिनांक 02/02/2026 तक कोई जमानत न करने पर, शिवसेना जिला प्रमुख जब आज कोर्ट में जमानत पर गए तो सैकड़ो शिव सैनिक उनकी जमानत के लिए जमानती बनने के लिए एकत्रित हुए। शिवसेना जिला प्रमुख को जमानत होने के उपरांत शिवसेना के पदाधिकारियों ने पूरे कचहरी परिसर में जय भवानी, जय शिवाजी शिव सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। जमानत के बाद वापस जाते हुए जिला प्रमुख ने शिव सैनिको द्वारा भारी मात्रा में कोर्ट परिसर में उनके लिए बिना किसी के बुलाए एकत्रित होने के लिए उनका अभिवादन किया और उन्हें भी समाज हित में हर तरह की लड़ाई लड़ने की बात कही। आज शिवसेना के तीनों नेताओं की जमानत के लिए कोर्ट से बाहर मुख्य रूप से मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे, आकाश सिंह,अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर,पंकज पाल,बादाम सिंह,तिलक राज शर्मा,जीतू भाई,महेश भाई,प्रमोद, राजपाल सुरेश सैनी,नितेश कुमार विक्की, विशाल सैनी,शिबू सैनी,मयंक सैनी,राहुल सिंह,हर्ष सिंह विभिन्न पदाधिकारी भारी मात्रा में एकत्रित हो गए।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार