-
☰
उत्तर प्रदेश: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर भव्य दीवान और कीर्तन हुए सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी और समस्त गुरुद्वारा कमेटी की ओर से शनिवार को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में मुख्य दीवान सजाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी और समस्त गुरुद्वारा कमेटी की ओर से शनिवार को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में मुख्य दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन, त्याग और खालसा पंथ की स्थापना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सुबह गुरुद्वारा चौकी चौराहा से कीर्तन करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। मनप्रीत कौर के साथ सवैया गुरवाणी ग्रुप के बच्चों ने भट्ट साहिबान की वाणी उच्चारण करते हुए गुरु साहब को पालकी साहिब पर सुशोभित किया और दीवान की शुरुआत हुई। कड़ाके की ठंड में सुबह से संगत का आना-जाना शुरू हो गया। देर शाम तक पूरा मैदान गुरु भक्ति के रंग में रंगा रहा। बच्चों बच्चों से से लेकर बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु की खुशियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में बलबीर सिंह, हजूरी रागी जत्था श्री दरवार साहिव, जसपाल सिंह और हल्द्वानी के दलजीत सिंह ने दिव्य कीर्तन प्रस्तुत किया। इस दौरान पूरा पंडाल जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा। सिख इतिहासकार डॉ. सुखप्रीत सिंह उधोके ने संगत को गुरु का इतिहास श्रवण कराया। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर छका। पंडाल में कॉफी, पिज्जा, चाय, मैगी, सूप व पकौड़ों के स्टाल लगाए गए। धर्म प्रचार के लिए माता भाग कौर ग्रुप ने प्रश्न उत्तर व अन्य खेल स्टाल व पगड़ी बंधवाने का स्टाल लगाया। सिख मशीनरी कॉलेज की ओर से धर्म पुस्तक का स्टाल लगाया गया। परमजीत सिंह ओबेरॉय, हरप्रीत सिंह, दलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सतवंत सिंह, हरमीत सिंह कपूर, सुरेंद्र सिंह दुआ, प्रो. भूपेंद्र सिंह, परमजीत सिंह दुआ, देवेंद्र सिंह चन्नी, मंजीत सिंह नागपाल, रणजीत सिंह बग्गा, साहिव सिंह, महेंद्र सिंह आदि को सहयोग रहा है।
बिहार: BTRL Exchange के माध्यम से युवाओं को बेरोजगारी से बाहर निकालने की पहल
महाराष्ट्र: कोल्हापुर में एंबरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़, 5.28 करोड़ का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: माघ मेला 2026 संगम पर पांटून पुल होंगे भगवा रंग में तैयार
हरियाणा: नारनौल में अरावली बचाओ आंदोलन: युवा कांग्रेस ने किया विरोध मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा