-
☰
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता सेनानी बलिराम सिंह यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर के 16अगस्त सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों में स्व.बलिराम सिंह यादव नैसारे, देश के एक बहादुर एवं जांबाज़ स्वतंत्रता सेनानी थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाज़ीपुर के 16अगस्त सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों में स्व.बलिराम सिंह यादव नैसारे, देश के एक बहादुर एवं जांबाज़ स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने चंदौली के धानापुर थाना में जुल्म और अत्याचार का पर्याय बने अंग्रेज अधिकारी को अपने सहयोगियों के साथ कुर्सी में बांधकर फूँक डाला|वे देश के सच्चे सिपाही और भारत माता के सपूत थे, जो भारत माता की आन-बान की रक्षा के लिए लड़ते रहे|उक्त बातें पूर्व डीआईजी बलिकरन सिंह यादव ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बलिराम सिंह यादव की 16वीं पुण्यतिथि/श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर कहीं|उन्होंने कहा कि हमें ऐसे बीर सपूतों की साहस और शौर्य की गाथा गानी चाहिए। इसी कड़ी में शौर्य र्सैनिक संगठन के मंडल अध्यक्ष कैप्टन अंबिका सिंह यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए गांव-गांव से बलिराम सिंह यादव जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी|उन्हीं के त्याग-बलिदान का परिणाम है कि हम आज स्वतंत्रता की जिंदगी जी रहे हैं। हमें उनके त्याग और बलिदान को भूलना नहीं चाहिए|इस अवसर पर गाजीपुर जिले के कोने-कोने से पूर्व सैनिक,समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी बलिकरन सिंह यादव तथा कैप्टन अम्बिका सिंह यादव दोनों अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया|क्रमवार सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि में भाग लेकर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भारत माता की जय!वंदे मातरम बलिराम यादव अमर रहे! के नारे लगते रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान भी हुआ|कार्यक्रम की समाप्ति पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजक एवं संयोजक प्रमुख समाजसेवी तथा शौर्य सैनिक संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा अगले साल आने के लिए पूर्व आमंत्रित किया। इस अवसर पर बलिकरन सिंह यादव पूर्व डीआईजी,विशेषी सिंह कुशवाहा-शौर्य चक्र,सूबेदार मेजर सोबराती साहब सदर अध्यक्ष,उमाशंकर यादव,अभय नाथ सिंह यादव,कृष्ण कुमार बिंद साहब,कल्याण सिंह यादव, सुदर्शन यादव प्रधान,रामवृक्ष सिंह यादव,गजानंद यादव,शिव कुमार यादव,सुरेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष,सुरेश यादव,कन्हैया पाल, बेचन यादव,कालीचरण पाल, अंबिका यादव,कैलाश यादव,श्यामदेव राठौर,अशोक यादव वाराणसी,कालीचरण यादव,कमलेश यादव,मोनू लाल यादव लोकगीत गायक कलाकार,शुभम यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता शौर्य चक्र विशेष्य सिंह कुशवाहा तथा संचालन सुरेंद्र सिंह यादव ने किया।
बिहार: BTRL Exchange के माध्यम से युवाओं को बेरोजगारी से बाहर निकालने की पहल
महाराष्ट्र: कोल्हापुर में एंबरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़, 5.28 करोड़ का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: माघ मेला 2026 संगम पर पांटून पुल होंगे भगवा रंग में तैयार
हरियाणा: नारनौल में अरावली बचाओ आंदोलन: युवा कांग्रेस ने किया विरोध मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा