Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चोरी की दो बाइक बेचने निकले आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 04:18:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 04:18:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में निकले दो आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने बीडीए गेट के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और ए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में निकले दो आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने बीडीए गेट के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पकड़े गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीश पुत्र राम आसरे, निवासी मढ़ीनाथ शिवनगर, थाना सुभाषनगर, उम्र करीब 27 वर्ष तथा ललित कश्यप पुत्र जशवीर कश्यप, निवासी करगैना, थाना सुभाषनगर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से बीडीए गेट के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया।

दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि एक मोटरसाइकिल मढ़ीनाथ मोहल्ले से और दूसरी बरेली जंक्शन के पास से चोरी की गई थी। दोनों मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
तमंचा मिलने से बढ़ी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक के पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चोरी के वाहन बरामदगी के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और उनके संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी की बाइक बेचकर पूरे करते थे शौक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचकर मिलने वाले रुपये से अपने निजी शौक पूरे करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले कितनी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और चोरी के वाहनों को किन लोगों को बेचा जाता था।
केस दर्ज कर भेजा कार्रवाई की ओर


सुभाषनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 682/2026 में धारा 303(2) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में भी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक नितीन शिरीष, कांस्टेबल प्रशान्त कुमार और रिजर्व कांस्टेबल तुषार कुमार शामिल  रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: दुर्गापूजा को लेकर बाघनगर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक, डीजे पर रोक और CCTV लगाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: तीन आईएएस अधिकारियों ने परखी विकास की जमीनी हकीकत, 50 मानकों पर हुई समीक्षा

राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

गुजरात: अहवा सिविल अस्पताल में बायोवेस्ट निपटान पर उठे सवाल, रिहाइशी इलाके के पास कचरा दबाने के आरोप

राजस्थान: जोधपुर में श्रीराम फाइनेंस का छात्रवृत्ति समारोह, 1400 मेधावी बच्चों को मिली नवगति एजुकेशन स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश:  ठठरा में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद


Featured News