-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अटल चौक पर बेस बनाकर छोड़ा निर्माण, खराब स्ट्रीट लाइटों से प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्रि शुरू होने में महज चार दिन शेष हैं, लेकिन विंध्याचल धाम के प्रमुख अटल चौक (अमरावती चौराहा) पर अब तक हाईमास्ट लाइट नहीं लग सकी है। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नई हाईमास्ट लगाने का
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्रि शुरू होने में महज चार दिन शेष हैं, लेकिन विंध्याचल धाम के प्रमुख अटल चौक (अमरावती चौराहा) पर अब तक हाईमास्ट लाइट नहीं लग सकी है। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नई हाईमास्ट लगाने का काम शुरू तो हुआ, लेकिन बेस तैयार करने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। मौके पर निर्माण सामग्री व मलबा पड़ा है और हाईमास्ट का इंतजार बना हुआ है। नवरात्रि में विंध्याचल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मुख्य चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था का यह हाल प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। अटल चौक व आसपास की कई स्ट्रीट लाइटें भी अब तक खराब पड़ी हैं। खबरों के बाद कुछ लाइटें जरूर चालू कराई गईं, लेकिन कई स्थानों पर अभी भी अंधेरा कायम है। नवरात्रि सिर पर है, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वाली है, लेकिन मुख्य चौराहे पर हाईमास्ट अब तक नहीं लग सकी। अधूरा निर्माण और खराब स्ट्रीट लाइटें रात के समय श्रद्धालुओं के आवागम
उत्तर प्रदेश: तीन आईएएस अधिकारियों ने परखी विकास की जमीनी हकीकत, 50 मानकों पर हुई समीक्षा
राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
गुजरात: अहवा सिविल अस्पताल में बायोवेस्ट निपटान पर उठे सवाल, रिहाइशी इलाके के पास कचरा दबाने के आरोप
उत्तर प्रदेश: ठठरा में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद
