Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 20/10/2026 12:02:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 20/10/2026 12:02:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले में 1,650 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले में 1,650 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए अधिकारियों और हल्कावार तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और विसर्जन जुलूसों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या उत्सव में बाधा डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related News

मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन

 उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस

 उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा  

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम को दी गई विदाई, अधिवक्ताओं ने कार्यकाल की करी सराहना 

गुजरात: सापुतारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 अक्टूबर को होगी डांग जिला एथलेटिक्स मीट, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


Featured News