Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में नई कर्मचारी कार्यकारिणी ने ली शपथ, देवाशीष चंचल बने अध्यक्ष
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 20/10/2026 11:51:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 20/10/2026 11:51:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद नगर निगम संयुक्त कर्मचारी एसोसिएशन, मुरादाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण एवं स्वागत समारोह 17 अक्टूबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद नगर निगम संयुक्त कर्मचारी एसोसिएशन, मुरादाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण एवं स्वागत समारोह 17 अक्टूबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और महामंत्रियों सहित करीब 12 विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

समारोह में भारत सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर विनोद अग्रवाल और भगवत प्रसाद मकवाना ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

नई कार्यकारिणी में देवाशीष चंचल को अध्यक्ष और सौरभ कुमार को महामंत्री बनाया गया। सचिन ठाकुर और सुनील लश्करी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जतिन शर्मा को उपाध्यक्ष तथा सचिन चंदेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राकेश कुमार को मीडिया प्रभारी और चंद्रशेखर को सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा श्याम बाबू, सतेंद्र, हरिओम सैनी और प्रदीप कुमार को संयुक्त मंत्री बनाया गया। हीरा लाल, राजकुमार और ललित कुमार को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मुस्तकीम, रेणु गोयल, जावेद, मोहम्मद रेहान, विपिन सैनी और आशु सागर को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, जाहिर अहमद को कार्यालय मंत्री और आसिफ अली को उप कार्यालय मंत्री बनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजू भाई अंबेडकर ने किया। समारोह में वीर लल्ला बाबू द्रविड़, प्रेम बाबू वाल्मीकि, श्याम बाबू वाल्मीकि, सिद्धार्थ भारती, संजीव कुमार वाल्मीकि, रोहित मदान, सुधीर सेवक, सतपाल वाल्मीकि, ऋतिक, रवि द्रविड़, अशोक राही, चंदन रैदास, एडवोकेट आदित्य श्रीवास्तव, रॉबर्ट चौधरी, मुमताज आलम, अनवर भाई, जीशान अली, दिलीप रत्नाकर, मुकेश कुमार, नन्हे लाल (एसडीओ) और पुष्पेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related News

मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन

 उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस

 उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा  

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम को दी गई विदाई, अधिवक्ताओं ने कार्यकाल की करी सराहना 

गुजरात: सापुतारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 अक्टूबर को होगी डांग जिला एथलेटिक्स मीट, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


Featured News