-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर पुलिस ने महिला को वापस दिलाए साइबर ठगी के 5 हजार रुपये
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला के खाते में 5,000 रुपये वापस करा दिए। नोनहरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क की इस कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला के खाते में 5,000 रुपये वापस करा दिए। नोनहरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क की इस कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है। पुलिस के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी नीतू सिंह पत्नी राणा प्रताप सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में शिकायत संख्या 33109260235847 दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय सिंह के निर्देश पर नोनहरा थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर संबंधित पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद ठगी गई 5,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। खाते में पैसे वापस मिलने पर नीतू सिंह ने गाजीपुर पुलिस का आभार जताया और पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की। गाजीपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई रकम को रोकने या वापस दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है।
मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस
उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा
