Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विजय भाटी बने भारतीय किसान यूनियन देहात के जिला अध्यक्ष, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 20/10/2026 11:46:49 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 20/10/2026 11:46:49 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्राम लड़पुरा ग्राम लड़पुरा में भारतीय किसान यूनियन देहात की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनोज नागर ने की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्राम लड़पुरा ग्राम लड़पुरा में भारतीय किसान यूनियन देहात की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनोज नागर ने की। इस दौरान किसानों की समस्याओं, उनके हक और अधिकारों के साथ-साथ गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करने और उनकी आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसके अलावा ग्राम लड़पुरा में विकास कार्यों को गति देने, जनहित के मुद्दों पर काम करने और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर प्रयास करने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन देहात की ओर से ग्राम लड़पुरा निवासी विजय भाटी को गौतम बुद्ध नगर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों ने किसानों के हितों के लिए सक्रिय रूप से काम करने और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में मास्टर जितेंद्र भाटी, तन्मय भाटी, राजू भाटी, प्रेम भाटी, जितेंद्र भाटी, नकुल भाटी और कर्ता नेता जी सहित ग्राम लड़पुरा के कई गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में किसानों के अधिकारों की रक्षा, संगठन के विस्तार और गांव के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।

Related News

मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन

 उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

 उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस

 उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा  

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम को दी गई विदाई, अधिवक्ताओं ने कार्यकाल की करी सराहना 

गुजरात: सापुतारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 अक्टूबर को होगी डांग जिला एथलेटिक्स मीट, अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


Featured News