-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संवाद और सौहार्द के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा आला हजरत का 108वां उर्स
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में 06 से 08 अगस्त तक आयोजित आला हजरत के 108वें उर्स का आयोजन संवाद, सौहार्द और संवेदनशीलता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। बरेली के इतिहास में इस तरह का सौहार्द और वातावरण पहली बार देखने को मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में 06 से 08 अगस्त तक आयोजित आला हजरत के 108वें उर्स का आयोजन संवाद, सौहार्द और संवेदनशीलता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। बरेली के इतिहास में इस तरह का सौहार्द और वातावरण पहली बार देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उर्स के सफल आयोजन पर बरेली मॉडल की प्रशंसा की और इसे संवाद की महत्ता का उदाहरण बताया। उर्स आयोजकों ने श्रावण माह को देखते हुए लंगरों में पूर्णतः शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अफवाहों पर नजर रखते हुए आयोजकों व धर्मगुरुओं से लगातार संवाद बनाए रखा जाए।
जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल व चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। देश-विदेश से आए 10 लाख से अधिक जायरीनों की सहभागिता वाले इस आयोजन का सफल संचालन प्रशासन, धर्मगुरुओं और आयोजकों के बीच निरंतर संवाद का परिणाम है।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
