Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विचाराधीन जमीन पर जबरन निर्माण और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने कटरा बाजार थाने में लगाई न्याय की गुहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/10/2026 11:10:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/10/2026 11:10:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा, मौजा नकहा में स्थित गाटा संख्या 172 की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित गंगाराम पुत्र त्रिभवन का आरोप है कि जिस जमीन का वाद करनैलगंज न्यायालय में विचाराधीन है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा, मौजा नकहा में स्थित गाटा संख्या 172 की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित गंगाराम पुत्र त्रिभवन का आरोप है कि जिस जमीन का वाद करनैलगंज न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार 13 अक्टूबर को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन आरोप है कि 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे अर्जुन, राधेश्याम, मलखान, लक्ष्मण और रोहित लाव-लश्कर के साथ फिर से निर्माण करने पहुंच गए। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित शुक्रवार को दिनभर थाने के चक्कर काटता रहा। इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी घटना हो सकती है। यह खबर पीड़ित के आरोपों पर आधारित है, पुलिस का पक्ष आना बाकी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति की पहल, कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएम, समाधान दिवस में 112 शिकायतें दर्ज

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत हाईवे के गड्ढे से बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर गिरकर महिला की मौत

मध्य प्रदेश: भाण्डेर पुलिस ने जुए के फड़ पर दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹3,150 बरामद

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के अवैध पटाखे हुए बरामद, व्यापारी हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप  

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन ने 101 कन्याओं का पूजन कर कराया सामूहिक सहभोज


Featured News