Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीलीभीत हाईवे के गड्ढे से बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर गिरकर महिला की मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/10/2026 03:08:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/10/2026 03:08:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले में हाईवे पर बने गड्ढे एक महिला की मौत का कारण बन गए। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में अप्सरा नदी के पास हरिद्वार-पीलीभीत नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल से जा रही करीब 40 वर्षीय महिला सड़क पर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले में हाईवे पर बने गड्ढे एक महिला की मौत का कारण बन गए। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में अप्सरा नदी के पास हरिद्वार-पीलीभीत नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल से जा रही करीब 40 वर्षीय महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के घर वालों का नगर निगम की लापरवाही  जानकारी के अनुसार, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी अमन गंगवार पुत्र मोहन स्वरूप गंगवार अपनी मां सविता देवी गंगवार के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रास्ते में अप्सरा नदी के पास हाईवे पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे पीछे बैठी सविता देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अमन रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में काम करता है। नवरात्रि के अवसर पर घर में कन्या भोज कराने के लिए मां-बेटे सुबह रुद्रपुर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। सविता देवी अपने पीछे बेटे अमन और बेटी किरण को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेजे जाने की प्रक्रिया