Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती व अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 03:56:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 03:56:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दौंद आलमपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दौंद आलमपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम मीरगंज को एक शिकायत पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया है कि पड़ोसी गांव मियूडी बुजुर्ग के कुछ लोग बिजली लाइन काटकर अवैध वसूली कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दौंद आलमपुर गांव की मुख्य बिजली लाइन मियूडी बुजुर्ग गांव से होकर गुजरती है। आरोप है कि तीन लाइनमैन जानबूझकर बिजली लाइन काट देते हैं और लाइन जोड़ने के बदले पूरे गांव से पैसे की मांग करते हैं।  शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर ग्रामीणों को सांप्रदायिक बातें कहकर धमकाया जाता है। कथित तौर पर उनसे कहा जाता है कि “जब तक रुपये इकट्ठा करके नहीं दोगे, बिजली नहीं जोड़ी जाएगी।

इस स्थिति से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, और कई घरों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इन लाइनमैनों को तत्काल हटाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने भी ग्रामीणों के आरोपों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लाइनमैन बार-बार बिजली काट देते हैं और बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते, साथ ही सांप्रदायिक आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले में एसडीओ मीरगंज सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायती पत्र पर ग्राम प्रधान इंद्रपाल सहित विकास, हर प्रसाद, शिवप्रताप, आकाश, सूरजपाल, चंद्र शर्मा और अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।