Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी, जेबकतरा पकड़कर ₹20 हजार रुपए करे बरामद 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 04:05:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 04:05:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस का सराहनीय कार्य अज्ञात जेब कतरे ने रेलवे स्टेशन पर युवक की जेब से निकाले ₹20000 आज रात्रि लगभग 9:30 बजे रेलवे स्टेशन पर कटरानाज में स्थित जैन स्वीट्स के स्वामी निशांत जैन अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ अपने किसी परिचित को रेलवे स्टेशन पर वंदे मातरम ट्रेन में बैठाने आए थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस का सराहनीय कार्य अज्ञात जेब कतरे ने रेलवे स्टेशन पर युवक की जेब से निकाले ₹20000 आज रात्रि लगभग 9:30 बजे रेलवे स्टेशन पर कटरानाज में स्थित जैन स्वीट्स के स्वामी निशांत जैन अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ अपने किसी परिचित को रेलवे स्टेशन पर वंदे मातरम ट्रेन में बैठाने आए थे। तभी एक जैवकतरे ने उनकी पीछे की जब में हाथ डालकर ₹20000 निकाल लिए, जब उन्हें एहसास हुआ कि मेरी जेब से पैसे निकाले हैं तब वह उस अज्ञात अज्ञात जेब कतरे के पीछे भागे पैसे लेकर भाग रहे उस जेब कतरे ने पीछा कर रहे।

पति-पत्नी और बेटी पर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के बाहर उनकी बेटी को धक्का दे दिया, जिससे उनकी बेटी बाहन के नीचे गिर गई तभी वहां पर ड्यूटी कर रहे। ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार एवं ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ललित कुमार ने उस बच्ची को बचाया फिर उन्होंने उसे जेब कतरे का पीछा करके रेलवे स्टेशन रोड पर ओके ढाबा के पास अपनी बहादुरी एवं साहस का परिचय देते हुए उसे जेब कतरे को पकड़ा और पीड़ित के ₹20000 उस जेब कतरे से वापस दिलवाएं। अगर यह ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मी हिम्मत नहीं दिखाते तब यह चोर वहां से निकल जाता। इन दोनों पुलिस कर्मियों का बहुत ही सराहनीय कार्य रहा और इन्होंने आखिर तक उस जेब कतरे को पकड़ कर रखा फिर स्थानीय कोतवाली पुलिस के आने पर उसे जेब कतरे को उनके हवाले कर दिया। 


Featured News