-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बच्चे की कस्टडी को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं ने 6 साल के मासूम पर जताया दावा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर परिवार का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर परिवार का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। मामला 6 साल के मासूम युवराज को लेकर है, जिस पर दो महिलाएं अपना हक जता रही हैं। पहली पत्नी ने अपने पति पर चार शादियां और बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि पति की लिव-इन पार्टनर ने इन आरोपों को गलत बताया है। विष्णुधाम कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर हरवेंद्र कुमार सिंह की पहली पत्नी सुमन अपने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंचीं और रो-रोकर बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई। सुमन का आरोप है कि उनका 6 साल का बेटा युवराज बेदी इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। रोज की तरह वह स्कूल वैन से स्कूल गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। नेहा नाम की महिला बेटे को अपने साथ ले गई। सुमन का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल जाकर जानकारी की तो पता चला कि उनके पति के साथ रह रही नेहा नाम की महिला युवराज को अपने साथ ले गई है। आरोप है कि जब सुमन ने नेहा को फोन किया तो उसने साफ कह दिया कि बच्चा उसी का है और वह वापस नहीं करेगी। अब पहली पत्नी थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। युवराज सुमन का नहीं, नेहा का बेटा है पति सुमन ने अपने पति पर चार शादियां करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि 2013 में हरवेंद्र ने दीपा बोरा नाम की महिला से शादी की। 2020 में नेहा के साथ रहने लगे और फिर 2022 में प्रियंका नाम की महिला से शादी कर ली, जो लखनऊ में रहती है। सुमन का आरोप है कि उनके पति हर शनिवार और रविवार को प्रियंका से मिलने लखनऊ जाते हैं। दोनों महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी हरवेंद्र कुमार सिंह का दावा है कि बेदी इंटरनेशनल स्कूल की मार्कशीट में युवराज की मां के रूप में नेहा का नाम दर्ज है। उनका कहना है कि सुमन द्वारा दिखाई गई। मार्कशीट गलत तरीके से तैयार कराई गई है। हालांकि सुमन का कहना है कि उनके पास भी स्कूल के दस्तावेज हैं जिनमें मां के रूप में उनका नाम दर्ज है। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि पहली पत्नी सुमन और हरवेंद्र के साथ रह रही नेहा, दोनों ने इज्जतनगर थाने में लिखित शिकायत दी है। जामनगर थाना प्रभारी सुरेश गौतम का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद और बच्चे की अभिरक्षा से जुड़ा है। दोनों पक्षों के दस्तावेज और आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाने पहुंचे सुमन के तीनों बच्चों ने भी पुलिस से न्याय की मांग की। बड़ी बेटी ईशा सिंह ने कहा कि उनके पिता की तीसरी पत्नी ने उनके भाई को अपने पास रख लिया है और पूरा परिवार परेशान है। सुमन की 2003 में लव मैरिज हुई थी, उनके चार बच्चे हैं। सुमन का आरोप है कि पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। करीब चार साल से वह पति से अलग रह रही हैं।
वहीं, दूसरी तरफ हरवेंद्र कुमार सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि युवराज सुमन का नहीं बल्कि नेहा का बेटा है और वह फिलहाल नेहा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हरवेंद्र ने कहा कि सुमन उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थीं और मारपीट कर घर से निकाल दिया था, इसलिए वह अब उसके साथ नहीं रहते।
उत्तराखंड: गैंगस्टर मर्डर केस में ₹1 लाख का इनामी बदमाश सहारनपुर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूल में पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: PMEGP लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा, 6 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी में मचा सियासी भूचाल, अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश: पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध तमंचा-कारतूस संग युवक किया गिरफ्तार
