-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूल में पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: निचलौल थाना निचलौल पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 15 मई 2026 को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बहरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: निचलौल थाना निचलौल पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 15 मई 2026 को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बहरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा बालिकाओं को “गुड टच-बैड टच” के बारे में समझाते हुए किसी भी प्रकार की गलत हरकत की तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, महिला पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई।
इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाकर समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। थाना निचलौल पुलिस ने छात्राओं से निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं की सहायता लेने की अपील की।
उत्तराखंड: गैंगस्टर मर्डर केस में ₹1 लाख का इनामी बदमाश सहारनपुर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: PMEGP लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा, 6 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी में मचा सियासी भूचाल, अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश: पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध तमंचा-कारतूस संग युवक किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बच्चे की कस्टडी को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं ने 6 साल के मासूम पर जताया दावा
