Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी में मचा सियासी भूचाल, अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 05:02:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 05:02:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई। टिप्पणी अब समाजवादी पार्टी के लिए भारी पड़ती नजर आ रही है। गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े कई अधिवक्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी समेत कई अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। राजकुमार भाटी के वायरल बयान के बाद ब्राह्मण समाज में लगातार नाराजगी देखी जा रही है। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी को गौतमबुद्ध नगर में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी समेत समाजवादी अधिवक्ता सभा से जुड़े कई अधिवक्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से समाज आहत हुआ है और पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाराज़ अधिवक्ताओं ने कहा कि वह समाज के सम्मान से समझौता नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। इस घटनाक्रम के बाद गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा नुकसान मान रहे हैं।