Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुंदरकी में 73 स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और नए ट्रांसफार्मर लगाने को मंजूरी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 11:33:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 11:33:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। विधायक ठा. रामवीर सिंह (एड.) ने लखनऊ में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के अपर मुख्य सचिव

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। विधायक ठा. रामवीर सिंह (एड.) ने लखनऊ में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र में ओवरलोड विद्युत ट्रांसफार्मरों के कारण आमजन को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा आवश्यक स्थानों पर नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी। विधायक की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के 73 स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं आवश्यक स्थानों पर नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के कारण होने वाली विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

बैठक के दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उपभोक्ताओं को मिल रहे गलत एवं अत्यधिक विद्युत बिलों की गंभीर समस्या भी प्रमुखता से उठाई। उन्होंने अपर मुख्य सचिव से त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों के तत्काल संशोधन, बिलिंग प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की। विधायक ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को शासन स्तर पर पूरी मजबूती के साथ उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्युत बिलों से संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में भी शीघ्र प्रभावी कार्रवाई होगी, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा एवं विकास कार्यों को गति देने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।