-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में अंगदान एवं नेत्रदान जागरूकता बैठक आयोजित, समाजसेवियों ने जीवनदान का दिया संदेश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के होटल राजमहल में अंगदान एवं नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद और दिल्ली से आए समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के होटल राजमहल में अंगदान एवं नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद और दिल्ली से आए समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगदान और नेत्रदान के महत्व से अवगत कराना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मनोहर फाउंडेशन, दिल्ली से संचित अरोड़ा तथा सी.एल. गुप्ता आई डोनेशन कैंप (आई बैंक) से वरिष्ठ समाजसेवी गुरविंदर सिंह, संजीव वर्मा और दीपक कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय मदान अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। समाजसेवी यशपाल मदान, अंजना सहगल, अश्विनी नारंग, रवि, सुशील कपूर एवं डॉ. गिरजेश कैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। बैठक में पंजाबी वेलफेयर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय नारंग, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण मदन, प्रदेश सचिव संजीव मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल ढींगरा एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को बताया कि नेत्रदान के साथ-साथ अंगदान भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद शरीर के कई अंग जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए।वक्ताओं ने कहा कि अंगदान और नेत्रदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इससे कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लाई जा सकती हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे इस विषय में जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। कार्यक्रम के अंत में पंजाबी वेलफेयर ट्रस्ट ने समाजहित में भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर चलाने का संकल्प दोहराया।
