Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/07/2026 05:49:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/07/2026 05:49:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि दिसंबर 2025 से सीता रसोई ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हनुमान वाटिका बुद्धि विहार में निरंउत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा हनुमान वाटिका, बुद्धि विहार में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन लगातार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। तर किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा हनुमान वाटिका, बुद्धि विहार में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन लगातार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2025 से यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन निरंतर जारी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और आरती करते हैं। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है, जिससे धार्मिक वातावरण के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश मिलता है। उदयभान सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। संस्था का प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियों में सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। 

उन्होंने कहा कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। आज आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में अतिथि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिरदेश कुमार सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा, अवधेश पाठक, जूही माथुर, शरद माथुर, राकेश कुमार वर्मा, सत्य प्रकाश वर्षिनी, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, विद्याभूषण सिंह, पूजा ठाकुर, सुप्रीत सिंह, विवेक पांडे, दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, सुनील कपूर, पवन कपूर, पूनम चौहान, राजेश चौहान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान हनुमान की आरती में हिस्सा लिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने सीता रसोई ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।