Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग़ाज़ियाबाद में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) की संगठनात्मक बैठक आयोजित

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Jai Prakash , Date: 29/12/2025 11:58:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jai Prakash ,
  • Date:
  • 29/12/2025 11:58:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को ग़ाज़ियाबाद में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एडवोकेट अक्षित शर्मा जी (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) एवं श्री

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को ग़ाज़ियाबाद में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एडवोकेट अक्षित शर्मा जी (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) एवं श्री देवेंद्र यादव जी (प्रदेश संगठन मंत्री व ज़िला प्रभारी) के नेतृत्व एवं महानगर अध्यक्ष गाज़ियाबाद श्री राजेश गुप्ता जी कि अगवाई मे सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती तथा किसानों, मज़दूरों एवं आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन हित में दो अहम निर्णय लिए गए, जिनका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री अमित सिंघल जी को महानगर उपाध्यक्ष गाज़ियाबाद  श्री मुनेन्द्र जी को महानगर उपाध्यक्ष, ग़ाज़ियाबाद रजनीश अग्रवाल महानगर सचिव गाज़ियाबाद  नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा जी ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) किसानों एवं मज़दूरों के हक़ और सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगी तथा किसी भी प्रकार के अन्याय व शोषण के खिलाफ निरंतर संघर्ष करती रहेगी। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और संगठन को नई दिशा व मजबूती प्रदान करेंगे बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले गगन गुप्ता, राजन सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, रजनीश अग्रवाल आदि लोग रहे। 
 


Featured News