-
☰
उतर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने लुहारली टोल प्रबंधन से मिलकर उठाईं समस्याएं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उतर प्रदेश: आज भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लोहाली टोल प्लाजाअक्षित शर्मा एवं प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान के नेतृत्व में लुहारली टोल प्रबंधन से मिला और धरना देकर वर्तमान में चल रही समस्याओं से
विस्तार
उतर प्रदेश: आज भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लोहाली टोल प्लाजाअक्षित शर्मा एवं प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान के नेतृत्व में लुहारली टोल प्रबंधन से मिला और धरना देकर वर्तमान में चल रही समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा के कुशल नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधि मंडल लोहाली टोल प्रबंधन टीम के हेड रजनीकांत जी से मिला। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं को टोल पर आवागमन के समय आ रही गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से यह संज्ञान में आ रहा है कि संगठन के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को टोल पर अनावश्यक रूप से रोका जाता है। पहचान बताने के बावजूद टोल कर्मचारी नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी विषयों को लेकर संगठन ने टोल प्रबंधन के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी और स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के किसी भी कार्यकर्ता की गाड़ी टोल पर एक मिनट भी नहीं रोकी जाएगी। टोल प्रबंधन को अपने स्तर पर यह व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी कि पूर्व में दर्ज नंबरों को तत्काल संज्ञान में लेकर गाड़ियों को बिना विलंब पास कराया जाए। अक्षित शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा पाई गई, तो भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति रणनीति बनाकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आज टोल पर संगठन द्वारा एक सांकेतिक धरना भी दिया गया। टोल प्रबंधन द्वारा भविष्य में ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति न होने के स्पष्ट आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया गया।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन