-
☰
उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की विशाल शांतिपूर्ण रैली हुई संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दादरी में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के आह्वान पर आयोजित विशाल, शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक रैली अत्यंत सफल रही।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दादरी में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के आह्वान पर आयोजित विशाल, शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक रैली अत्यंत सफल रही। रैली में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं सर्व समाज की भारी और अनुशासित भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जनता अन्याय और जनविरोधी घटनाओं के खिलाफ एकजुट है। रैली के दौरान वक्ताओं ने बांग्लादेश में घटित अमानवीय घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा मानवाधिकारों की रक्षा, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस हस्तक्षेप की मांग उठाई। साथ ही किसान हित, जनसरोकार और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखा गया। पूरी रैली तय रूट, समय पालन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। संगठन की बेहतर व्यवस्था, अनुशासन और जनसमर्थन की प्रशासन एवं आमजन ने सराहना की। यह रैली संगठन की एकता, ताकत और जनविश्वास का सशक्त प्रमाण बनी। भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) दोहराती है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री अमरीश चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा श्री रोहताश शर्मा युवा मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव नितिन गौड़ युवा राष्ट्रीय सचिव अंकित नागर मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री रामावतार सोलंकी प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर पुलकित सिंगल युवा प्रदेश सचिव भूपेंद्र शर्मा मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष नोएडा शाहिद राणा जिला उपाध्यक्ष संजीव जिला महासचिव रवींद्र प्रजापति जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह यादव युवा सचिव टिंकू पंडित श्री राम सेना के प्रमुख भूपेंद्र प्रताप हनुमान जी महाराज, पवन सेंगर, अवदेश राणा, विवेक रावल, हर्ष गर्ग,अनूप राठौर आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र: कोल्हापुर में एंबरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़, 5.28 करोड़ का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: माघ मेला 2026 संगम पर पांटून पुल होंगे भगवा रंग में तैयार
हरियाणा: नारनौल में अरावली बचाओ आंदोलन: युवा कांग्रेस ने किया विरोध मार्च, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
गुजरात: आदमखोर मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस