-
☰
उत्तर प्रदेश: श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पितृपक्ष में कथा श्रवण को बताया पुण्यकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिल्ली रोड स्थित राही होटल में मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता व भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिल्ली रोड स्थित राही होटल में मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता व भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता के सौजन्य से हो रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के तीसरे दिन भी जारी रही। सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कथा व्यास डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने कहा कि ब्रह्मा जी के चार पुत्र ज्ञान के भंडार हैं। उन्होंने बताया कि मनु हमारे आदि पुरुषों से मनु से मनु स्मृति पृथ्वी हमारी आधार है। पृथ्वी के जीवन हमारा जीवन नहीं है।श्री कोठारी जी ने कहा कश्यप ऋषि की कथा का वर्णन भी बड़ा सुंदर बखान किया गया है उन्होंने बताया तिल और कोष के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि तिल के बिना यज्ञ अधूरा है। श्री कोठारी जी ने कहा कि जगत के रूप में परमात्मा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा भगवान का कोई अंत नहीं है इसलिए उन्हें अनंत कहते हैं। भगवान आदि से अंत तक है। श्री कोठारी जी ने बताया कि सत्य का उपासक विज्ञान है तथा आज पूरे विश्व में योग की जय जयकार है। वेद का मतलब ज्ञान से होता है। उन्होंने श्राद्ध के माध्यम पितरों की सेवा व तर्पण के बारे में बताया। श्राद्ध करने से पितरों को सद्गति मिलती है। कथा व्यास ने भगवान की भक्ति को बड़ा ही सुंदर बताते हुए कहा कि यदि पितृ प्रसन्न है तो देवता भी प्रसन्न होते हैं उन्होंने वीरभद्र के बारे में भी विस्तार से बताया। श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत कथा कराना और उसका श्रवण करना बहुत ही लाभकारी होता है। श्रीमद् भागवत कथा पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के बारे में बताती हैं। पितरों का आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहे इसीलिए हम पितृपक्ष में उनकी उपासना करते हैं, तर्पण करते हैं, दान पुण्य करते हैं, ब्रह्म भोज करवाते हैं आदि विभिन्न सत्कार्य करते हैं। नगर विधायक एवं भागवत कथा के मुख्य यजमान रितेश गुप्ता ने कहा आज मुरादाबाद महानगर में अमृत की वर्षा बरस रही है सभी लोग आकर इसका आनंद लें और प्रभु के बताए मार्ग पर चल जिससे हमारा जीवन धन्य हो सके। तत्पश्चा व्यासपीठ की एवं महाराज श्री की आरती उतारी गई उसके बाद नगर विधायक की ओर से विशाल महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया नगर विधायक के साथ उनकी पत्नी अल्पना रितेश गुप्ता एवं पुत्र कुंवर अनिरुद्ध अग्रवाल मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बृजमोहन, विभाग संघ चालक सुरेंद्र, प्रसिद्ध व्यवसाय राकेश आहूजा, अजय अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोदअग्रवाल, सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय भान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाशपाल, नीरज गुप्ता, विपिन गुप्ता, निमित जायसवाल, ठाकुर राकेश सिंह, संज।